इंफोसिस के नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति अंग्रेजी, कन्नड़ भाषा में कई उपन्यास, लघु कथाएं लिख चुकी है। 'द मदर आई नेवर नो' नाम की उनकी किताब में दो अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है। पहला शख्स वैंकटेश जो कि एक बैंक मैनेजर है, उसे एक दिन पता चलता है कि उसके पिता की एक और पत्नी तथा बच्चे है। सच जानकर वह गरीब सौतेली मां की मदद करना चाहता है। दूसरी कहानी मुकेश की है, जिसे पिता की मौत के बाद पता चलता है कि वह उनकी अपनी संतान नहीं है, बल्कि उसे गोद लिया गया है। वह अपनी जैविक मां को तलाशना शुरू कर देता है। दिल को छूती यह कहानी हमें अपनों के और करीब लाती है।