द फॉरच्यून हंटर

डेसी गुडविन के उपन्यास-द फॉरच्यून हंटर में एक ऑस्ट्रियाई सम्राज्ञी के असंतोष का खाका खिंचा गया है। महारानी वैवाहिक जीवन से खुश नहीं है। वह राजघराने से जुडी बंदिशों को भी नापसंद करती है। एक घुड़सवार से मुलाकात के बाद उसकी जिंदगी नए मोड़ पर पहुंचती है।